कांग्रेस ने दिया गांधी प्रतिमा पर मौन धरना
Oct 02 2020
ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज नागरिकों ने उन्हें यादकर श्रद्धासुमन सौंपे। इस मौके पर कांग्रेस ने जिला दफ्तर शिंदे की छावनी से रैली निकालकर पड़ाव स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया। साथ ही जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए। इसके बाद फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हे श्रध्दांजलि अर्पित कर एक घंटे का मौन धरना दिया गया।
इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि बिल जनता पर थोपा गया है, उससे पूंजीवाद को बढ़ावा मिलेगा, उन्होंने कहा कि सरकार कुछ पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए ऐसा कर रही है, जिससे देश के किसानों का काम तमाम हो जाएगा और किसान अपनी ही भूमि पर खेतिहर मजदूर बन कर रह जाएंगे। शर्मा ने कहा कि उधर उत्तर प्रदेश में भी खुला गुंडाराज चल रहा है, एक दलित की बेटी और उसके परिवार के साथ Óयादती की जा रही है। इसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और इसमें पुलिस से लेकर सरकार तक सक्रि य भूमिका निभा रही है।
शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ज्यादती के शिकार परिवार से मिलने जा रहे थे, तो दमनकारी नीति अपनाते हुए उन्हें न सिर्फ रोक दिया गया, बल्कि राहुल गांधी को ध?का भी दिया गया। कांग्रेस इसे कतई सहन नहीं करेगी, बल्कि अब सड़क पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा। सरकार का यह कृत्य बेहद निंदनीय है। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ला, रामसेवक बाबूजी, भगवान सिंह यादव, चंद्रमोहन नागौरी, महाराज सिंह पटेल, आनंद शर्मा, सतीश सिकरवार, लतीफ खान मल्लू, रमेश पाल, असोक प्रेमी, इब्राहिम पठान, महादेव अपोरिया, प्रेमसिंह कौरव, रुचि गुप्ता, सेवादल के प्रदेश संगठक रजनीश सिंह, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









