हाथरस दुष्कर्म कांड पर सफाई कर्मचारियों ने आक्रोश प्रकट किया

Oct 02 2020

 ग्वालियर। हाथरस में हुए मनीषा दुष्कर्म कांड को लेकर आज सुबह महाराज बाड़ा पर नगर-निगम के सभी सफाई कर्मचारियों ने अपना आक्रोश प्रकट किया। बड़ी संया में सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की बात कहकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान लश्कर क्षेत्र से सुबह के समय कचरा नहीं उठा और कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे दिखाई।