राष्ट्रपिता को कांग्रेस ने किया नमन

Oct 02 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार दो 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शर्मा की जयंती पर प्रात: 8.30 बजे पड़ाव स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित किए। इसके बाद सभी कांग्रेसगणों ने गांधी उद्यान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंचकर नमन किया। इससे पूर्व कंाग्रेस कार्यालय के नीचे स्थित पर अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के. कामराज की पुण्यतिथि पर माल्यपर्ण कर श्रृद्धांजली अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालेन्दु शुल, डीसीसी अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष इब्रहिम पठान, सतीश सिकरवार, प्रवक्ता धमेन्द्र शर्मा समेत बड़ी संया में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।