स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सोनाली को किया सम्मानित

Oct 02 2020

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एवं अपने जन्मदिन पर कु सोनाली ने रक्तदान किया स्वैछिक रक्तदान दिवस पर युथ पावर केअर रक्तदान सेवा ने इस दिवस पर उनको प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया भारत में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर साल 1 अक्टूबर को व्यक्ति के जीवन में रक्त की आवश्यकता और महत्व को साझा करने के लिये मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यह कि देश भर में सभी लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना सफलतापूर्वक जरूरतमंद रोगियों की तत्काल जरूरत को पूरा करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के लक्ष्य को प्राप्त करना। बहुत सारे धन्यवाद के माध्यम से रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करना और उनके आत्मसमान को महत्व देना।
 उन लोगों को रक्त देने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करना जो स्वस्थ्य होने के बाद भी रक्तदान में रुचि नहीं ले रहे हैं। कु. सोनाली हर 3 महीने में रक्तदान करती है आज उनका जन्मदिन एवं स्वेछिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान किया। इस दिवस पर युथ पावर केअर ने एवं श्री राधास्वामी ब्लड बैंक ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं डॉक्टर कप्तान सिंह, गजेंद्र जैन, हर्षित गुप्ता, सुरेन्द्र कुशवाह, अनिरुद्ध जैन , मनोज गुर्जर, ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से कु सोनाली दीदी का सम्मानित किया।