डॉ.सिकरवार को महिलाओं ने तिलक कर दिया आशीर्वाद

Oct 02 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने वार्ड 56 के नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसपर्क किया। 
क्षेत्रीय जनता द्वारा जगह-जगह डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं महिलाओं ने तिलक कर और नारियल देकर आशीर्वाद प्रदान किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में झॉसी रोड थाना के पास एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ पारस विहार कॉलोनी, न्यू पारस विहार कॉलोनी, फारेस्ट कॉलोनी, देवनगर कॉलोनी, बजरंग नगर से होते हुये ग्रीनफील्ड स्कूल पर समापन किया गया।