क्राईम ब्रांच ने दो तस्करों को अवैध 9 पिस्टल मय मैग्जीन व 16 जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार

Oct 02 2020

ग्वालियर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से ग्वालियर आये हुए है तथा ग्राम रमौआ के सामने झांसी हाईवे रोड़ ग्वालियर पर हथियारों का सौदा करने वाले है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उप पुलिस अधीक्षकए अपराध रत्नेश सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त सूचना की तस्दीक हेतु लगाये जाने के लिये निर्देशित किया। उप पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम रमौआ के सामने झांसी हाईवे रोड़, ग्वालियर की घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम दत्ता बालू मालकोटे पुत्र बालू बावन मालकोटे निवासी किशकिंधा नगर कोथरूड़ एक्स सर्विस मेन कॉलोनी पुणे महाराष्ट्र, एव ंगोलू उर्फ ललित रघुवंशी पुत्र राधेश्याम रघुवंशी निवासी 116 मोतीपुरा हनुमान मंदिर के पास जिला खरगौन म0प्र0 का होना बताया। गिरफ्तार तस्करों की तलाशी लेने पर दत्ता बालू मालकोटे के कब्जे से 01 लोडेड पिस्टल मय मैग्जीन व 2 जिंदा राउण्ड एवं गोलू उर्फ ललित रघुवंशी  के पास से मिले काले रंग के पि_ू बैग से 8 पिस्टल मय मैग्जीन व 14 जिंदा राउण्ड कुल9 पिस्टल मय मैग्जीन एव 16 जिंदा राउण्ड जप्त किये गये। उक्त तस्करोंसे पिस्टलों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह यह पिस्टलें खरगोन जिले से लाकर ग्वालियर के आसपास के क्षेत्रों मे 20-25 हजार रूपये में सप्लाई करते थे। क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त तस्करों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार तस्करों से उसके गिरोह व स्थानीय सप्लायरों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की जारही है।
क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम ने विगत दो माह में 21 हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 पिस्टलें 32 बोर की मय 82 जिंदा राउण्ड, 05 कट्टे 315 बोर मय 5 जिंदा राउण्ड एवं 9 एमएम के 40 जिंदा राउण्ड कुल 127 राउण्ड जप्त किये है।