धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव ठिकाने लगाया

Oct 02 2020

ग्वालियर। कुछ दोस्त आपस में मिले। यहां शराब का दौर चला। इसके बाद यहां मौजूद लोगों ने युवक का किसी विवाद को लेकर हत्या कर दी। शव को ऑटो में डाला और डबरा क्षेत्र में किसी तालाब में गिराकर भाग गए। अब जनकगंज थाना पुलिस शव को बरामद करने सुबह के समय डबरा के लिए रवाना हो गए।
 थाना प्रभारी के अनुसार रात को माधव नगर निवासी राजू राठौड़ अपने दोस्त जीतू राठौड़ से मिला। यहां शराब पार्टी होना भी बताई गई। इस दौरान जीतू की बहन भावना वर्मा और उसकी तथाकथित पत्नी बबली और दो अन्य युवक भी आ गए। यहां पुरानी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सभी ने मिलकर राजू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। रात को ही आरोपियों ने उसके शव को ऑटो में पटका और डबरा क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों में से कुछ को पकड़ लिया है। हत्या का या कारण है इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। 
-इनका कहना है
राजू राठौर को घर से बात कर ने की कहकर जीतू व उसके साथी ले गये थे। उसकी मारपीट में महिलायें भी शामिल बताई गई है। उनका कहना है कि लाश उन्होंने सिंध नदी में फैंक दी है। हम फि़लहाल तस्दीक़ कर रहे है। 
- संजीव नयन शर्मा, टीआई जनकगंज