आयुष्मान कार्ड का विशाल शिविर आयोजित किया गया
Oct 02 2020
ग्वालियर। नगरी निकाय एवं क्षेत्रीय विकास समिति जीवाजी गंज प्रधान साहब का बाड़ा के तत्वाधान में लश्कर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत रामलीला छतरी मैदान प्रांगण में महामारी के दौर में आयुष्मान कार्ड का विशाल शिविर आयोजित किया गया जो कि प्रात 9 बजे से देर शाम 5 बजे तक चला। इसमें सैकड़ों लोगों ने आयुष्मान कार्ड हेतु अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन वरिष्ठ पत्रकार राजीव जौहरी, वरिष्ठ अभिभाषक राजेंद्र भट्ट, भूषण खत्री, प्रदीप गर्ग एडवोकेट, प्रकाश बरारू, अनिल निगम, प्रदीप सक्सेना, जयप्रकाश कंचन, राकेश सक्सेना, अनुज तिवारी, विष्णु सिंह शिवहरे, मुकेश जौहरी, योगेश दिवेकर, मयंक दिवेकर, पत्रकार अनुज तिवारी, स्मार्ट सिटी की ओर से अमित नागर, अमित गुप्ता, एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का प्रारंभ गार्डन पैराडाइज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नरेंद्र अमित नागर अमित गुप्ता ने पूजा अर्चना कर किया। तदोपरांत हर वर्ग के लिए महिला पुरुष एवं बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर समस्त नागरिकों को शीतल जल स्वल्पाहार के साथ-साथ मास्क वितरित किए गए। एवं इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रुप से ध्यान रखा गया। यह शिविर इस उद्देश्य से आयोजित किया गया था कि लॉकडाउन के दौरान हर वर्ग का व्यक्ति आर्थिक स्थिति खुर्द होने के साथ ही असमंजस के जीवन में जी रहा था। इस कार्ड के सहयोग से और करोना कॉल के दौरान महानगर ग्वालियर की कोई भी संस्था या प्रशासनिक अमला इस दिशा में जनहित में कोई कदम उठाने के लिए तैयार नहीं था। ऐसी स्थितियों में यह शिविर आयोजित कर जनमानस को राहत देने का प्रयास रहा। इस कार्ड के माध्यम से हर प्रकार की बीमारी के लिए कार्ड धारी व्यक्ति सिम्स अस्पताल जिला अस्पताल और अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान लाभ ले सकेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









