भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने गांधी व शास्त्री याद किया

Oct 02 2020

 ग्वालियर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन                                 भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने प्रांतीय संगठन मंत्री संजय धवन व उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फूलबाग व पड़ाव स्थित प्रतिमाओं पर फूलमालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया। गिरीश अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि 2 अक्टूबर के दिन भारत के इतिहास में एक खास महत्व है। स्वंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह 2 अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने कार्यों और विचारों से आज़ाद भारत को आकार देने बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी और विनम्रता के लिए पहचाना जाता है। आज के दिन दो फूल खिले थे, जिनसे महक रहा है आज भी  पूरा हिन्दुस्तान। इसमे संजय धवन, गिरीश अग्रवाल, बी के मिश्रा, सतीश राजोरिया, बसन्त खोदेला, प्रदीप शर्मा, महेश संतवानी, डॉ राकेश खरे, कमल गुप्ता ने अपनी उपस्थिति देकर दोनों महान विभूतियों को नमन किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी व सचिव प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गई।