साईकिल राइड निकाल कर दिया कॉविड 19 से सुरक्षा का संदेश
Oct 02 2020
ग्वालियर। 2 अटूबर को लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा थीम रोड सावरकर सरोवर के पास स्थापित 111 फीट ऊंचे हमारे राष्ट्रीय ध्वज का स्थापना दिवस हर वर्ष बडे धूम धाम से मनाते हैं। इस वर्ष कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हम इसे कोरोना से बचाव के के लिए एक साइकिल यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया। यह आयोजन स्मार्ट सिटी ग्वालियर के साथ संयुक्त रूप मे आयोजित किया गया जिसमें 200 प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया ।
हम सभी जानते हैं कि हमें कोरोना के साथ ही जीवन जीने की आदत डालनी है और किस तरह से सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से हम आवश्यक कार्य कर सकते हैं ये साईकल राइड इन सब बातों के प्रति जागरूकता लाएगी।
सायकिल राइड में कोविड गाइडलाइन के अनुसार 15 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के लोग ही भाग लिया जिनके द्वारा सोशल डिस्टेंस एवं कोविड गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया गया। यह सायकल राइड फलैग पॉइंट थीम रोड से सुबह 7:30 बजे शुरू होकर निर्धारित मार्ग से महाराज बाडा होते हुए 8:00 बजे पुन: फलैग पॉइंट पर ही समाप्त हुई। इस कार्यक्रम के मुय अतिथि स्मार्ट सिटी सीईओ जयती सिंह, विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक मैनेजर गायकवाड, डी एस पी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया,लायंस के रीजन चेयरमैन हेमेश दंडोतिया,पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक थे। इसमेंसमिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म जो पूर्णत: नि:शुल्क था इसके माध्यम से प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट, फेस शिल्ड, सेनेटाइजर, मास्क एवं दस्ताने दिए गए। साथ ही स्मार्ट सिटी ग्वालियर की ओर से 15 दिन के लिए 30 मिनट की साइकिल राइड फ्री दी जायेगी। सभी को प्रतिभागियों को राइड पूरी होने के पश्चात पैड एनर्जी ड्रिंक एवं स्वल्पाहार दिया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर सिटी की अध्यक्ष राजश्री वर्मा, सचिव अमित नत्थानी, पूर्व अध्यक्ष लायन रमेश श्रीवास्तव,दीपक बंसल, रामकिशन सिंघल, संजीव निगोतिया, ममता चौहान, हेमेंद्र तिवारी, सलिल गुप्ता, सुशील कटारे, शिवशंकर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अनुराग शर्मा, राहुल गुप्ता, रूपाली मांगलिक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक वैभव सिंघल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









