सुनील शर्मा को मिल रहा है जनता का भरपूर सहयोग

Oct 01 2020

 ग्वालियर। गुरूवार को विधानसभा 15 कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा की जनसंघर्ष पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य खराब होने के कारण सुनील शर्मा उपस्थित नहीं रहे। उनकी जगह उनके बड़े भाई डॉ अनिल शर्मा एवं उनके बेटे शक्ति राज शर्मा ने जनसंघ पदयात्रा का मोर्चा संभाला। जहां क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर उनका स्वागत किया अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।