कांग्रेस ने हाथरस काण्ड में योगी सरकार का पुतला फूकां

Oct 01 2020

ग्वालियर। हाथरस में मनीषा वाल्मीक के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद आधी रात को 2.30 बजे बिना परिवार की सहमति के प्रशासन ने अंतिम संस्कार कर दिया। उससे पूरे देश मे आक्रोश व्याप्त है। इसके खिलाफ गुरूवार को शहर जिला कांग्रेस एवम विधायक प्रवीण पाठक के निर्देश पर गोलपहाडिया ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू के नेतृत्व में ढोली बुआ के पुल पर योगी सरकार का पुतला फूंका। साथ ही योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की।
इस मौके पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष इब्राहिम पठान, प्रदेश महामंत्री जयराज चौहान, कैलाश चावला, हरेन्द्र गुर्जर, तरुण यादव, सज्जन चौधरी, आज़ाद खान, हेमंत प्रजापति, नरेंद्र मेकले, कपिल पाल, ज्ञानचंद निधार, बालकृष्ण माने, पिंकी पंडित, अमृतलाल, मुनेश निगम, डॉ एम. के. कुरेशी, भैयालाल भटनागर, मनोज भार्गव, जीवाजीराव मांडोले, संजीव जयंत, सुभाष माहौर, राजेश पाल, मुकेश धाकड़, राजेन्द्र यादव, पवन पिंगले, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, सोनू जैसवाल, लाल मोहम्मद, डॉ दिनेश साहू, आदिल कुरेशी, पिंटू शाक्यवार, रवि शाक्य, विजेंद्र गुर्जर, मुकेश कैबरे, सचिन प्रकाश, अनिल गोड़ याले, अरविंद राठौर, जावेद खान, शिवा कुशवाह, बाबूसिंह राठौर, लक्ष्मण सेन, सतेंद्र पाठक, मुनेश गौतम सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने कहा कि जबसे योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तरप्रदेश में आई है तबसे अपराध चरम सीमा पर है। पुलिस प्रशासन अंग्रेजों की तरह कार्य कर रहा है। आमजन के साथ साथ दलितों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे है। कोई सुरक्षित नही है। हाथरस में बहन मनीषा वाल्मीक के साथ हुई घटना पर योगी सरकार ने संवेदनहीन होने का काम किया है। ना उसे अच्छा इलाज मिला न उसे न्याय मिला। हद तो तब हो गई जब आधी रात को आनन फानन में परिवार की सहमति के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।