कमलनाथ ने किया ग्वालियर में इंद्रजीत को मनोनीत

Oct 01 2020

ग्वालियर।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा आगामी उपचुनाव की रणनीति तैयार करते हुए ग्वालियर चंबल संभाग की सभी 17 सीटों पर विजय पाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसी संदर्भ में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे करीबी प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर में परास्त करने हेतु क्षेत्र के चुनाव जिताऊ नेताओं में से एक कद्दावर नेता इंद्रजीत सिंह चौहान को पीसीसी महासचिव मनोनीत कर ग्वालियर विधानसभा के उप चुनाव प्रभारी कमलनाथ ने बनाया है।
क्योंकि यह सीट ठाकुर बहुल सीट कहीं जाती है पिछले 5 चुनावों में राजपूत समाज से आने वाले प्रत्याशी ही जीते हुए आ रहे हैं। इसलिए यह अहम जिम्मेदारी भी राजपूत समाज से आने वाले क्षेत्र के कद्दावर नेता चौहान को दी गई है। क्योंकि वह क्षत्रिय महासभा के संभागीय अध्यक्ष भी हैं इसलिए उनका राजपूत वोटरों पर काफी प्रभाव भी है। जिससे आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को अच्छी काफी मदद मिल सकती है। अपनी नियुक्ति पर श्री चौहान ने सभी वरिष्ठ जनों एवं आलाकमान को हृदय से आभार व्यक्त किया है।