सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. सिकरवार ने किया जनसपर्क
Oct 01 2020
ग्वालियर। कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसपर्क किया। नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र में जनता द्वारा जगह-जगह डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में नाकाचन्द्रवदनी तिराहा पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ पुरूवियों मौहल्ला, गली नं.1, गली नं.2, गली नं.3, गली नं.4 से मुडिया पहाड़ शंकर चौक होते हुये नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र की विभिन्न गलियों एवं मौहल्लों में जनसपर्क किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









