शिकारी ने किया फायर, मोरों की हुई मौत

Oct 01 2020

ग्वालियर। अज्ञात शिकारियों ने पनिहार क्षेत्र में मोर को मारने कई फायर किए। राहगीरों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। इस बीच अज्ञात शिकारी किए तीन से चार मृत मोरों को लेकर चंपत हो गया।
 जानकारी अनुसार पनिहार वन क्षेत्रमें गुरुवार सुबह करह बाबा मंदिर के पास लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। लोग एक खेत में पहुंचे तो एक मोर गोली लगने के कारण मर गया था। वहीं शिकारी मारे गए मोरों के शव लेकर भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। एक मोर का शव लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया।