पांच हजार रूपये के ईनामी फरारी बदमाश गिरफ्तार
Oct 01 2020
ग्वालियर। उप पुलिस अधीक्षकअपराध रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में की जारही कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्राईम ब्रांच के अपराध क्रमांक 158,18 धारा 420,406 भादवि इजाफा धारा 467,468,471 भादवि के आपराधिक प्रकरण में फरार चल रहे पांच हजार रूपये के ईनामी बदमाश प्रहलाद धाकड़ पुत्र प्रभुदयाल धाकड को नई सडक पर देखा गया है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाप्रभारी क्राइम ब्रांच ने मय क्राइम टीम के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोचा। क्राइम टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रहलाद धाकड पुत्र प्रभुदयाल धाकड उम्र 50 वर्ष निवासी बुढेरा थाना गसवानी जिला श्योपुर,मप्र बताया। उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर पूर्व में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उक्त ईनामी बदमाश से आपराधिक प्रकरण के संबंध क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त फरारी ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता, बलराम, गुलशन सोनकर, राजीव सोलंकी, लोकेन्द्र राणा, आशीष शर्मा, आकाश तोमर, जलसिंह सिकरवार, हरिओम व्यास, नवीन पाराशर, महेन्द्र शाक्य, सत्येन्द्र सिंह कुशवाह, संजीव घनघोरिया की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









