पत्नी हत्या कर पति फांसी झूल रहा था

Oct 01 2020

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक दपत्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो नजारा देख वह भी दंग रह गई। गुरुवार सुबह को सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से इस बारे में जानकारी ले रही है। 
जानकारी के अनुसार महाराजपुरा के हरदौल नगर में जितेन्द्र रजक (35 साल) निवास करता है। वह कपड़ों पर इस्त्री कराने का काम करता था। पुलिस और एफएएसएल की टीम ने जांच शुरू की तो देखा कि उसकी पत्नी माधुरी (27 साल) का शव बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत: उसकी मौत गला घोंटने से हुई है, वहीं उसके पति का शव बिस्तर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पैर कुर्सी से हटकर मुड़े मिले। प्रथम दृष्टया में यह सामने आया है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की है और उसके बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस लोगों ने बताया है कि पत्नी माधुरी से आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। इस घटना से पूरा हरदौल नगर सदमे में है।
बताया जाता है कि जितेन्द्र रजक और माधुरी की शादी 9 साल पहले हुई थी। शुरू के वर्ष तो ठीक गुजरे। इसके बाद छोटी-छोटी बातोंपर रोजाना झगड़ा होने लगा। कई बार दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा तो अन्य परिवार के लोगों ने घर आकर काफी बार समझाइस भी दी। क्षेत्र के लोग गमगीन थे और उन्हें इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा।
बच्चियां हुईं बेसहारा
मृतक दपाि के एक 9 साल की और एक 7 साल की पुत्रीं हैं। मां-बाप की मौत के बाद बच्चियों के सिर से इनका साया उठ गया है और वे बेसहारा हो गईं है। गुरुवार सुबह हरदौल नगर में स्थित घर में दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक ही बात कह रहीं हैं कि हमारे ममी-पापा कहां गए हैं।