लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ

Oct 01 2020

ग्वालियर। इस वर्ष का सातवा भोजन वितरण कार्यक्रम लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा केंसर हॉस्पिटल प्रांगण में संपन्न कराया गया। जिसमें क्लब के द्वारा 700 फ़ूड पेक़ेटो एवं फलों का वितरण किया गया। लायंस क्लब के पी.आर.ओ. लॉयन अमित गोयल द्वारा बताया गया की इस तरह के कार्यक्रम लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा आगामी माह में भी किये जाएँगे। ताकी संकट की इस घड़ी में लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा समाज को कुछ कुछ सहयोग प्रदान किया जा सकें।
इस सिग्नेचर प्रोजेक्ट भोजन वितरण कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन नरेंद्र सिंघल, प्रेसिडेंट लॉयन प्रवीण गुप्ता, सचिव लॉयन ललित गांधी, कोषाध्यक्ष लॉयन जगदीश अग्रवाल, क्लब  के जेडसी लायन धर्मेंद्र जैन, रीसी लायन गुरप्रीत कौर, फ़ाउंडर प्रेसिडेंट लायन ममता अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट लायन बल्लभ दास सिंघल, लॉयन रघुवंश, मनी अग्रवाल, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन शरद सोमानी, लायन अभिषेक जैन, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।