छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
Sep 30 2020
ग्वालियर। 19 वर्षीय छात्रा पढऩे की कहकर अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरम की है। घटना का पता उस समय चला जब मां खाना लेकर उसके कमरे में पहुंची तो कमरे में कनिष्का फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरम निवासी कनिष्का माहौर (19) पुत्री श्याम शंकर माहौर छात्रा है और वह मां से कमरे में पढऩे की कह कर ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई। रात करीब दस बजे जब मां खाना लेकर ऊपर पहुंची तो कमरे में कनिष्का फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पीएम हाउस भेज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या की है।
सुसाइड नोट मिला
पुलिस को मृतका के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराते हुए खुद जान देने की बात कही है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि कनिष्का के पिता संगीत महाविद्यालय में प्रोफेसर थे और जून माह में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कनिष्का अपने पिता की इकलौती बेटी थी और उसका कोई भाई नहीं था। पिता की मौत के बाद उनकी जगह कनिष्का की अनुकंपा नियुक्ति की पूरी तैयारी हो चुकी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









