क्राईम ब्रांच ने एक तस्कर को अवैध 5 पिस्टल मय मैग्जीन व जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार
Sep 30 2020
ग्वालियर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हथियारों की सप्लाई करने ग्वालियर जिले मे आया हुआ है व सैंट बैनी स्कूल, मुरैना वायपास रोड़ पुरानी छावनी चौराहे के पास पर देखा गया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उप पुलिस अधीक्षकए अपराध रत्नेश सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त सूचना की तस्दीक हेतु लगाये जाने के लिये निर्देशित किया। उप पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान सैंट बैनी स्कूल मुरैना वायपास रोड़ पुरानी छावनी चौराहे के पास ग्वालियर की घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपनानाम शिशुपाल सिंह पुत्र सेनपाल सिंह चौहान ग्राम म्याउ थाना तालबेहट जिला ललितपुर उ0प्र0 होना बताया। गिरफ्तार तस्करकी तलाशी लेने पर उसके पास से मिले काले रंग के पि_ू बैग से 5 पिस्टल मय मैग्जीन व 01 जिंदा राउण्ड जप्त किये गये।
उक्त तस्करसे पिस्टलों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह यह पिस्टलें खरगोन जिले से लाकर ग्वालियर के आसपास के क्षेत्रों मे 20-25 हजार रूपये में बिक्री करता था। क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त तस्कर के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में आमर््स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार तस्कर से उसके गिरोह व स्थानीय सप्लायरों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त तस्करों को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी दामोदर गुप्ता, राजकुमार राजावत, राजीव सोलंकी, सतीश परिहार, रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव, प्रमोद शर्मा व नवीन पाराशर की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









