एक सैकड़ा से ज्यादा उतारे होर्डिंग्स] आचार संहिता लगते ही टीमें हुईं सक्रिय
Sep 30 2020
ग्वालियर। राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स उतारने के लिए नगर निगम की टीम सुबह से ही सक्रिय नजर आ रही हैं और सरकारी संपत्ति पर लगे बैनर, पोस्टर को मदाखलत दस्ता जब्त कर रहा है। नगर निगम की टीमों ने प्रभारियों के साथ यहकार्रवाई करनी शुरू कर दी है तो वहीं आचार संहिता लगने के साथ ही विज्ञापन कराने वाली कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को भेजकर राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स उतरवा लिए जिससे कार्रवाई से बचा जा सके।
चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषणा करने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई जिसके चलते नगर निगम की टीमें निजी संपत्तियों पर लगे बैनर, पोस्टर उतारने के लिए सक्रिय हो गए हैं। नगर निगम की टीमें बुधवार की सुबह एक सैकड़ा से ज्यादा होर्डिंग्स को हटाने के साथ-साथ विज्ञापन एजेंसियों को भी हिदायत दे रही हैं कि बिना अनुमति के अगर होर्डिंग्स लगाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। शहर की इमारतों व प्रमुख चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर प्रचार-प्रसार करने वाली कंपनियों ने भी अपने होर्डिंग्स उतरवाना शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही बैनर पोस्टर भी जब्त किए गए।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में 275 होर्डिंग हैं तो इन होर्डिंग्स पर विज्ञापन के लिए दर निर्धारित की जाएगी और पैसा जमा होने के बाद ही विज्ञापन करने की अनुमति मिलेगी। अगर कोई बिना अनुमति के विज्ञापन करता है तो कार्रवाई होगी।
अब अनुमति जरूरी
आचार संहिता लगने के बाद बैनर, पोस्टर लगाने वालों ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बिना अनुमति के बैनर पोस्टर लगा मिलता है तो इनके खिलाफ कार्रवाई होगी, जिसके चलते यह जिला प्रशासन की अनुमति लेने के बाद ही बैनर, पोस्टर लगाएंगे। फ्लेक्स लगाने वाले ललित गांधी का कहना है कि राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने के बाद ही होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।
बिजली विभाग भी हुआ सक्रिय
नगर निगम के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं और बिजली के पोलों पर लगे होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टरों को हटाने का काम कर रहे हैं। बुधवार सुबह से ही नगर निगम व बिजली विभाग की टीमें शासकीय संपत्ति व बिजली के पोलों पर लगे पोस्टर, बैनर उतार रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









