इस साल बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका

Sep 30 2020

 ग्वालियर। अंचल में मानसून के दौरान कुल.. सिस्टम बनने के बाद भी इस साल बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है। वहीं कल मंगलवार को मानसून की विदाई हो चुकी है। कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने व हवा का रूख उत्तर से पश्चिम होने के कारण आगामी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना से मौसम विभाग इनकार कर रहा है।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय के अनुसार आगामी आने वाले दिनों में दिन में धूप में तेजी बनी रहने से गर्मी शहरवासियों को परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिक श्री उपाध्याय ने बताया कि अंचल में मानसून के दौरान कुल पंाच सक्रिय सिस्टम निर्मित होने के बाद भी अंचल में अब तक 517 .6 मिलीमीटर बारिश विभाग के रिकार्ड में दर्ज हुई है। जबकि अंचल में कुल औसत बारिश का आंकड़ा 790 मिलीमीटर है इस हिसाब से इस साल मानसून की बारिश 273 मिलीमीटर कम हुई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की वापसी पश्चिम राजस्थान के रास्ते मंगलवार से शुरू हो चुकी है पहले यह वापसी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होनी थी लेकिन हवा का रुख बदलने के कारण यह बदलाव हुआ है। वहीं रात में आसमान साफ रहने व वातावरण में नमी के घटने से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। वहीं दिन में पहाड़ी मैदानों से हवा के बहकर अंचल में नहीं आने से सूरज की तपिश शहरवासियों को दिन में गर्मी से परेशान करेगी।