सांसद की अनुशंसा पर गर्ग बने रेल समिति के सदस्य

Sep 30 2020

ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे की यात्री सलाहकार समिति का सदस्य  प्रदीप गर्ग को बनाया गया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। सांसद विवेक शेजवलकर की अनुशंसा पर प्रदीप गर्ग को झांसी मंडल की रेल यात्री उपयोगकर्ता समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे  मण्डल की समय समय पर होने वाली समिति की बैठकों में शामिल होकर ग्वालियर में रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए अपनी सलाह देकर सुविधाएं विकसित कराने का प्रयास करेंगे। समाजिक छेत्र से जुड़े श्री गर्ग को सांसद शेजवलकर का बेहद करीबी माना जाता है।