पत्रकार हुकवानी, कोरोना ने ली जान
Sep 30 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण लोगो मे जानलेबा होती जा रही है। पहले डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे की दु:खद मौत के बाद बुधवार को डबरा के लिए ही एक और दु:खद और पीड़ादायक खबर आई । डबरा के वरिष्ठ और जाने माने पत्रकार द्वारिका प्रसाद हुकवानी नही रहे । उनकी भी जान कोरोना संक्रमण के चलते गई ।
स्व हुकवानी पिछले पखवाड़े कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे। पहले उन्होंने यही इलाज लिया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत स्थिर भी थी लेकिन बुधवार तड़के उनकी तबियत बिगड़ी और आखिरकार उनके बचाया नही जा सका ।
स्व हुकवानी ने पत्रकारिता भले ही डबरा कस्बे में कई लेकिन वे अपनी पहचान पूरे अंचल में रखते थे। इसकी बजह थी उनका फक्कड़ और सहयोगी स्वभाव। वे बड़ो का आदर करते थे और नवोदित पत्रकारों के साथ खड़े रहते थे। प्रदेश भर के पत्रकारों से सतत संपर्क और खबरों का आदान प्रदान करना उनका शगल था। वे सोशल मीडिया पर भी निरंतर सक्रीय रहते थे और अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी भी उन्होंने स्वयं पोस्ट करके दी थी।
शोक की लहर
पांडे के निधन से कल से ही शोकमग्न डबरा और जिले में स्व हुकवानी के निधन से यह शोक की लहर और गहरी हो गई ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









