माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने निकाली प्रभातफेरी
Sep 30 2020
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रभात फेरी निकालकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिंदे की छावनी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन से प्रभातफेरी शुरू हुई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई नदी गेट स्थित स्व.माधवराव सिंधिया के प्रतिमा स्थल पहुची। जहां कांग्रेसजन ने स्व.सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह यादव, 16- पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रमोहन नागोरी, कार्यवाहक अध्यक्षद्वय महाराज सिंह पटेल एवं,इब्राहिम पठान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा,प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक प्रेमी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, इब्राहिम खान पठान, जिला प्रवक्ता आंनद शर्मा, कांग्रेस नेता सतीश सिकरवार, नाजिम खान, महिला नेत्री रुचि राय, हरेन्द्र गुर्जर, हेवरन सिंह, सरमन राय, संजय राठौर, तरुण यादव, रुचि ठाकुर, निधि शर्मा, कल्पना सेंगर, रचना कुशवाह, रानू शर्मा, ममता रजक, संजय फड़तरे, डॉ श्रीराम सविता, अविनाश गोड, अतुल पंवार, रामनरेश परमार, रमेश भारतीय, संजीव दीक्षित, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर अपने चहेते कांग्रेस नेता जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की सेवा करते में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिये ऐसे महान व्यक्तित्व को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा ने बांटे फल, किया नमन
भाजपा ने बुधवार सुबह विकास के मसीहा स्व. माधवराव सिंधिया को याद करते हुए निर्धन और असहायों को फल वितरित किए व अम्मा महाराज की छत्रीपर पहुंचकर पुष्प चढ़ाते हुए नमन किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय धौतपुरे, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, ध्यानेन्द्र सिंह मामा, बालखाण्डे, रमेश अग्रवाल, रामबरन गुर्जर, सुधीर गुप्ता, श्यामवीर चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









