एग्रीकल्चर चौकी प्रभारी, अजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ा खुलासा

Sep 30 2020

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनके लोगो से जबरन अवैध वसूली करने वाले युवक आखिरकार धर दबोचा गया औऱ जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया। एग्रिकल्चर चौकी प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में उपनिरिक्षक वृंदावन राय, विमलेश त्रिपाठी, सिपाही भुपेन्द्रे सिंह, कमलेश यादव, आनन्द गिरी, यशवंत सिंह को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब ये इलाके में गस्त पर थे। बता दे कि अरैल मोड़ के नीचे दो युवक जब संधिग्ध अवस्था मे देखें गये तब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो युवक भागने लगे तब पुलिस के गस्तीदल ने उन्हें दौड़ाकर पकडऩा चाहा तब एक युवक मौके का फ़ायदा उठकर भाग निकला जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस की पूछताछ में दूसरा युवक का नाम शारुख बताया जा रहा है। जो मौके का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पकड़े गये यवक नाम अजय कुमार गुप्ता उर्फ अभय पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी करिया पुर कोतवाली देहात सुल्तानपुर का रहने वाला बताया है। पुलिस प्रशासन ने शक्ति से युवक से पूछताछ की तो युवक का खुलासा हुआ, मौके पर पांच मोटरसाइकिल जिसमे दो पल्सर एक 180 सी.सी एक पल्सर 200 सीसी, एक अपाची, एक सुपर स्पेंडर, एक स्लेटी कलर की आर.वन फाइव दस 10 मोबाईल फ़ोन औऱ 12 बाराह हज़ार रुपये नगदी रकम एक जिंदा कारतूत बरामद हुई।