बाइक टैक्सी कंपनी रेपिडो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Sep 30 2020

ग्वालियर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बाईक टैक्सी कंपनी रेपिडो ने रेडक्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में रेपिडो कंपनी के ऑफिस स्टाफ  बाइक चालक व अन्य लोगों ने रक्तदान किया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बाइक रेपिडो कंपनी द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रेपिडो कंपनी द्वारा यह शिविर ग्वालियर रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से लगाया गया है। शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी के डॉक्टर एसडी शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाह, मुकेश वर्मा, राजेश नरवरिया, दिलीप रजक, नत्थू खान, रिक्की रजक का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रेपिडो कंपनी के अभिलाश शुक्ला, धनंजय पाण्डे, अमन त्रिपाठी, अमन मौर्य, रूपेश राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।