अब 2 अटूबर तक जमा कराने होंगे शस्त्र
Sep 29 2020
ग्वालियर। जिले में प्रस्तावित विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर कलेटर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने एक आदेश जारी कर जिले के शस्त्र लायसेंस निलंबित करने के आदेश दिए थे। कल सोमवार इसकी अंतिम तारीख थी, लेकिन थानों में जमा होने वाले शस्त्रों की संया बहुत कम थी। अब कलेक्टर ने जमा करने की तिथि को 2 अटूबर तक बढ़ा दिया है। शस्त्रधारी अपने शस्त्र संबंधित पुलिस थानों अथवा रक्षित पुलिस लाइन में जमा कर सकेंगे।
जिले में कुल लायसेंसी आम्र्स की संख्या 29 हजार से ज्यादा है। जिले के कमोवेश सभी थानों में 18 हजार के करीब आर्स धारकों ने जमा कराए थे। इतने कम संख्या में जमा होने का कारण थानों में व्यवस्था का नहीं होना था। अब तारीख बढऩे से धारकों को पर्याप्त समय मिलेगा। ज्ञात हो जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15-ग्वालियर, 16- ग्वालियर पूर्व एवं 19-डबरा (अजा.) में उपचुनाव प्रस्तावित है।
सुरक्षा कारण सेनहीं जमा करना तो अनुमति मिलेगी
यदि ग्वालियर जिले में किसी सार्वजनिक अथवा निजी प्रतिष्ठान को सुरक्षा के लिये शस्त्र धारक सुरक्षा बल की जरूरत है तो उन संस्थानों को कारण प्रदर्शित करते हुए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष 114 में आवेदन देकर विधिवत अनुमति लेनी होगी। ऐसे लायसेंसधारी जिनके लायसेंस जिले से बाहर पंजीकृत हैं उन्हें इस जिले के साथ-साथ उस जिले के जिला दण्डाधिकारी से भी अनुमति प्राप्त करनी होगी, जहाँ शस्त्र लायसेंस पंजीकृत है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









