ब्लॉक कांग्रेस मुरार ने किया डॉ. सिकरवार का अभिनंदन

Sep 29 2020

 ग्वालियर। आपकी मेहनत और विश्वास को अपने निजी स्वार्थ के लिए बेच दिया, आप सभी कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते हो और उस मेहनत के कारण ही पार्टी जनाधार हासिल कर पाती है। लेकिन आपकी मेहनत के बारे में एक पल भी नही सोचकर सिर्फ खुद के लिए पार्टी को कार्यकर्ताओं के विश्वास और जनमत को बेच दिया ये उदबोधन कॉग्रेस पार्टी से ग्वालियर पूर्व प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने मदन मोहन जी मंदिर में आयोजित सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कही। कार्यक्रम में करीब 500 कार्यकर्ताओं ने कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्वालियर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, वरिष्ठ नेता, चन्द्रमोहन नागौरी, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन महेश्वरी, अमर सिंह माहौर, इब्राहिम पठान, यूथ कॉग्रेस जिलाध्यक्ष हेवरन कंशाना, मुरार लॉक अध्यक्ष विनोदी जैन, आई.टी. प्रभारी विभा बिन्दु डागौर, जिलाध्यक्ष आई.टी. सेल तरूण यादव, रूचिराय ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कृष्णराव दीक्षित, पूर्व पार्षद जसवंत शेजवार, लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द मुद्गल, सरमन राय, वीना भारद्वाज, सतेन्द्र जाट, दाऊ मुद्गल, प्रतीक जैन (लालू), रूपेश दुबे, देवेन्द्र चौहान, ओ.पी. दीक्षित, जीतू राणा, विकास उपाध्याय, आकाश गोयल, सौरभ गौड, गबर राठौर, केशव यादव, राकेश सोलंकी, उमेश बरैया, रविन्द्र गुर्जर मंचासीन रहे।