सुबह-शाम राहत, दिन में तेज धूप बनी आफत

Sep 29 2020

ग्वालियर। सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में भी दिन में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है हालांकि सुबह व शाम के मौसम में बदलाव दिखने लगा है वहीं दिन में चटख धूप का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही हवा का रूख बदलने व वातावरण में नमी के सूखते ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी वहीं नए सिस्टम के बनने के बाद सूरज के तेवर भी ढीले होने से दिन में पड़ रही गर्मी से राहत मिलती दिखेगी।
अंचल से मानसून की विदाई मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह तक हो जाएगी। फिलहाल अंचल में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण मौसम पूरी तरह से ड्राइ बने रहने व बंगाल की खाड़ी से आ हवा के साथ आ रही नमी के कारण दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को दिनभर परेशान करती दिख रही है।                            
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी चौबीस घंटे के दौरान कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन में सूरज की तपिश व उमस परेशान करेगी वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास बने रहने से दिन में गर्मी क ा दौर जारी रहेगा, वहीं बीती रात न्यूनतम पारा 23 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.3 अधिक था।