एसडीएम राघवेंद्र पांडे का कोरोना संक्रमण से निधन

Sep 29 2020

ग्वालियर। डबरा में एसडीएम पद पर कार्यरत राघवेंद्र पांडे का कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को सुबह के समय निधन हो गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। श्री पांडेय ने कोरोना संक्रमण में लोगों की जान बचाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की लेकिन पिछले पखबाड़े वे स्वयं संक्रमण का शिकार हो गए। उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तीन दिन पहले प्लाज़्मा भी दिया गया लेकिन हालत में सुधार नही हुआ और मंगलवार सुबह उनके असमायिक निधन की दुखद खबर आई।