महाराजा मानसिंह संगीत कला एवं संस्कृति समिति ग्वालियर का पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ

Sep 29 2020

ग्वालियर। महाराजा मानसिंह  संगीत, कला एवं संस्कृति समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि होटल रामाया आकाशवाणी रोड पर समिति का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विवेक नारायण शेजवलकर (सांसद ग्वालियर), विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल एवं अध्यक्ष के रूप में माननीय सुरेंद्र सिंह तोमर(राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल क्षत्रिय महासभा) एवं प्रतियोगिता संयोजक श्रीमती रेशू राजावत, सह संयोजक श्रीमती उर्मिला सिंह तोमर, श्रीमती आशा, श्रीमती ममता कटारे, अभिजीत सुखदाने मुख्य रूप से उपस्थित थे।
महाराजा मानसिंह जन्मोत्सव के उपलक्ष में  दिनांक 16, 17, 18 अगस्त को कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए समिति ने ऑनलाइन प्रतियोगिता संपन्न  कराई थी। जिसमें भारतवर्ष से प्रतियोगियों ने भाग लिया और ऑनलाइन संपन्न हुई थी इसमें संगीत, नृत्य, कविता, भाषण,        चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिता हुई थी। कार्यक्रम में संयोजक, सह संयोजक, एवं  निर्णायको को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
प्रतिभागियों को सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर ने संबोधन में कहा कि कला उम्र की मोहताज नहीं होती हमें अपने बच्चों को कोई ना कोई एक कला अवश्य सिखानी चाहिए  ताकि उसके व्यक्तित्व में निखार आए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर अंचल के कलाकारों को आगे बढऩे का मौका समिति ने प्रदान किया इसके लिए समिति की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, सभी अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती रेशू राजावत ने व्यक्त दिया। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह तोमर एवं आभार व्यक्त रजनी भदौरिया ने किया।