पुलिस जवानों को उपचुनाव वर्ष 2020 का विधिवत प्रशिक्षण दिया

Sep 29 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक महोदय अमित सांघी के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह द्वारा पुलिस लाइन ग्वालियर स्थित कम्युनिटी हॉल में जिला पुलिस बल एवं सशस्त्र बल के जवानों को उपचुनाव वर्ष 2020 का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जितेंद्र भदोरिया तथा मास्टर ट्रेनर संजीव शर्मा द्वारा व्यापक व्याख्यान दिए गए, साथ ही विभिन्न पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की जिज्ञासाओं एवं सभी सवालों का संतुष्टिप्रद निराकरण किया गया। प्रशिक्षण में जवानों को कोविड-19  वैश्विक महामारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।