थानों में लगी आ र्स जमा कराने भीड़

Sep 28 2020

ग्वालियर। ग्वालियर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की गंभीरता को देखते हुए तथा कानून व व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्वालियर जिले के सभी शस्त्र लाइसेंस धारियों को अपने हथियारों को पुलिस थाने में जमा करवाने हैं।   सुबह दस बजे से सभी थानों में लायसेंसी आर्स जमा करने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई। इधर सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में कलेक्टर द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किया गया था, लेकिन थानों में विधिवत रूप से एक दिन बाद ही आर्स जमा किए गए।