अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
Sep 28 2020
ग्वालियर। सब्जी बेचने आ रहे बाइक सवार युवक को तेज र तार कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रांग साइड आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरैरी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम हाउस के लिए भिजवाकर हादसे के लिए जि मेदार वाहन को थाने पहुंचाया।
बिजौली थाना क्षेत्र के खुदरपुरा निवासी मुकेश (35) पुत्र धन सिंह कुशवाह पेशे से किसान है और वह बाइक पर सब्जी लेकर लक्ष्मीगंज सब्जी मण्डी जा रहा था। अभी वह मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी बड़ागांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बोलेरो जीप क्रमांक एमपी 07 सीएस 2619 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुकेश हवा में उछला और सड़क पर गिरकर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ने अपना वाहन भगाना चाहा, लेकिन स्टेयरिंग लॉक होने के कारण चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया।
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुरार थाना क्षेत्र के पवनसुत कॉलोनी के पास हुरावली रोड पर तेज र तार स्कॉर्पियो सवार ने बाइक सवार सुनील (36) पुत्र बालाराम राजौरिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सिर के बल गिरकर सुनील गंभीर घायल हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
डंपर से बाइक भिड़ी विवि कर्मचारी की मौत
मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर निवासी अनार सिंह पुत्र जीवाजी विश्वविद्यालय में चौकीदार है। वह अपने गांव सौंसा गए थे और वह वापस आ रहे थे। अभी वे मोहनपुर के पास पहुंचे ही थे कि तभी आगे-आगे चल रहे डंपर एमपी 07 जीए 1503 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बे्रक लगा दिया, जिससे अनार सिंह बाइक सहित डंपर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









