किसानों ने भारी भरकम बिल देख घेरा रोशनीघर, जीएम को सौंपा ज्ञापन
Sep 28 2020
ग्वालियर। किसानों ने राज्य सरकार पर किसानों के दमन का आरोप लगाते हुए उन्हें थमाए गए भारी भरकम बिलों के विरोध में गिरवाई, वीरपुर, अजयपुर गांव के किसानों ने सोमवार को सैकड़ों की सं या में रैली निकालकर रोशनीघर बिजली द तर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन कर एक घंटे तक घेराव किया। इसके बाद जीएम को ज्ञापन सौंपा । किसानों का कहना था कि एक ओर तो सरकार उनके उत्थान की बात करती है, दूसरी ओर नया किसान विरोधी बिल पास कराकर किसानों के खिलाफ साजिश की गई और अब किसानों को बड़ी रकम के बिल भेजकर उनकी कमर तोडऩे का काम किया गया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो फिर सड़कों पर उतरेंगे।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि उन्हें एक से डेढ़ लाख रुपए के बिल थमा दिए गए हैं, जिन्हें वह नहीं भर सकते, लेकिन बिजली वाले लाइट काटने की धमकी दे रहे हैं ऐसे में उनका सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित होगा। फसलें खेतों में खड़ी हैं। इसलिए उनका बिल माफ किया जाए।
प्रदर्शन और ज्ञापन से पहले सभी किसान अचलेश्वर मंदिर पर जमा हुए और यहां से रोशनीघर के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, बिजली बिल माफ करो के नारे लगाते हुए किसान माकपा व जनवादी नौजवान सभा के नेतृत्व में जीएम द तर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने पहुंचे किसानों को जब यहां मौजूद सुरक्षा गार्ड व पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और उन्हे शांत रहने की समझाइश दी तो वह नहीं माने, बल्कि महाप्रबंधक के द तर के सामने पहुंचकर नारेबाजी शुरु कर दी। इनका कहना था कि पहले भी इस तरह की विसंगति वह झेल चुके हैं, लेकिन अब तो इंतहा हो गई है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









