सुनील शर्मा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

Sep 28 2020

ग्वालियर। ग्वालियर 15 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा 28 फरवरी की सुबह शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर  आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित रहे, यह कार्यक्रम बड़े हनुमान जी के मंदिर पर संपन्न हुआ, वहाँ उन्होंने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया और सैकड़ों की सं या में मौजूद समर्थकों और अन्य लोगों को स बोधित किया।
शहीद भगत सिंह को याद करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि आज देश में युवाओं को भगत सिंह के विचारों का अध्यन करने की आवश्यकता है, देश का युवा भगत सिंह के विचारों के द्वारा उनके व्यक्तित्व को समझे, ताकि भगत सिंह के स्वराज को समझा जा सके, जो वास्तविक रूप से भारत के उत्थान का कारक बन सकता है। शहीद भगत सिंह का जीवन त्याग, तपस्या और सत्यता का स्वरुप है, उनके क्रांतिकारी विचारों और कृत्यों ने अंग्रेजी हुक़ूमत की जड़ों को हिलाकर रख दिया। जब तक लोकतंत्र में विश्वास रहेगा तब तक भगत सिंह हमारे विचारों में जि़ंदा रहेंगे।
अपने स बोधन में उन्होंने आगे कहा कि "भगतसिंह के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की जरूरत है। भगतसिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनका अनुसरण करने से देश की समस्याओं का निदान संभव है "। 
 "शहीद-ए-आजम" भगतसिंह जी को भावांजलि देने के बाद उन्होंने वार्ड-14 से अपना जनसंपर्क शुरू किया, अपने जनस पर्क के दौरान भी उन्होंने एक सभा में मौजूद बुजुर्गजनों, महिलाओं और युवाओं से बातचीत में कहा कि मैं यह चुनाव आपके साथ हुए धोखे के खिलाफ़ लड़ रहा हूँ, जो हज़ारों रूपये के बिजली के बिल लोगों को दिए गए हैं, लोगों को राशन की समस्या है, लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब इन सब समस्याओं के खिलाफ क्रांति करने का उचित समय आ गया है और अब ग्वालियर की पूरी जनता भगत सिंह के रूप में दिखावा करने वाले नेताओं के विरुद्ध क्रांति करेगी।
जनस पर्क में मिला जनता का सहयोग
 सोमवार को वार्ड क्रमांक 14 में जनस पर्क किया। जहां युवा साथियों का भरपूर सहयोग मिला वहीं बुजुर्गों एवं माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुझे आपका आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे, आपके इस स्नेह का जीवन भर अभिलाषी हूँ।