डांस व चित्रकला में विजयी प्रतियोगियों का स मान व पुरस्कार वितरण हुआ
Sep 28 2020
ग्वालियर। संस्कृति सप्ताह के छठे दिन भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा यह कार्यक्रम संस्कृति सप्ताह के प्रांतीय संयोजक डॉ सुरेंद्र प्रधान के मु य आथित्य में हुआ इसमे शाखा संस्थापक व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की संयोजिकाएं श्रीमती रेणु अग्रवाल एवम श्रीमती सुरभि गुप्ता थी। उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि यह संस्कृति सप्ताह हमारी मातृशक्ति द्वारा कराया गया है, नारीशक्ति के लिए कहा है," यत्र नारियस्ते पूज्यंते तत्र रमन्ते देवता"। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम को डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी व संस्था के संस्थापक व प्रान्तीय संगठन मंत्री संजय धवन ने अपने उद्धबोधन में संस्कृति सप्ताह में हुए कार्यो को व शाखा द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में माही सोनी व जुड़वां बहने आंशिका वंशिका ने बहुत ही मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी। मु य अतिथि डॉ सुरेंद्र प्रधान के द्वारा शाखा समर्पण के सेवा प्रकल्पों की प्रंशसा की गयी व विशेष रूप से हमारी मातृशक्ति को सराहा की उनके द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयोजन बहुत ही प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला में प्रथम द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरुस्कार मेडल, मोमेंटो व प्रमाण पत्र दिए गए व सभी भाग लेने वालों को प्रमाणपत्र दिए गए। डांस प्रतियोगिता में 5 वर्ष से 11 वर्ष ग्रुप ए में प्रेक्षा माहेश्वरी प्रथम व आरुण्या सोनी द्वितीय एवम प्रियांशी राजपूत व अयानवी सेवानी तृतीय रहीं, 12 से 18 वर्ष ग्रुप बी में अश्मिता पोरवाल प्रथम, प्रज्ञा कटारिया द्वितीय,वंशिका पहारिया तृतीय रहीं। युगल डांस में विजयी अंशिका व वंशिका मेहता रहीं। ग्रुप सी महिलाओं में संगीता अग्रवाल प्रथम, नूपुर गोयल द्वितीय एवम वैशाली अग्रवाल तृतीय रहीं। डांस की निर्णायका श्रीमती शिखा सोनी थी। कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश अग्रवाल के द्वारा व आभार गुलाब प्रजापति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अरविंद दूदावत, अनूप अग्रवाल, गुलाब प्रजापति, गिरीश अग्रवाल, प्रदीप लक्षणे, भूपेंद्र प्रेमी, महेश धीमान, विजय भवानी, सतीश राजोरिया जी व नारी शक्ति के रूप में वंदना शर्मा मधु धवन, मधु धीमान, पुष्पा प्रजापति, अंजू खरे एवम शशि अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थी। उक्त जानकारी सचिव व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गयी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









