कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Sep 28 2020

ग्वालियर। कमिश्नर ग्वालियर को म प्र सरकार के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर जिसमें जुलाई से नियमित वेतन-वृद्धि दिये जाने, जुलाई 19 से डीए 5 प्रतिशत दिये जाने, सातवें वेतन की तीसरी किस्त भुगतान करने एवं पदौन्नति करने के लिए साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने के लिए मोतीमहल ग्वालियर पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रहे। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ग्वालियर शाखा सहयोग के लिए सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर नंदकिशोर गोस्वामी, अमित उपमन्यु, अजय शर्मा, जगमोहन गुप्ता, दीपक राजपूत, पुरुषोंतम सविता, रमाकांत उपाध्याय, नरेश गुप्ता, वीरेंद्र श्रीवास्तव, बलवीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, राजेंद्र सिंह उच्चारिया, उदय कुशवाह, मानसिंह, राजकुमार सिकरवार, राजेंद्र सिंह वाकावत, राजेश सिंह कुशवाह आदि थे।