डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उमड़ा जन सैलाब

Sep 28 2020

ग्वालियर। कॉग्रेस से ग्वालियर पूर्व विधानसभा प्रत्याषी डॉ. सतीष सिंह सिकरवार के नेतृत्व में करीब 750 महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 28 के श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड 57 के कटोराताल के सामने कच्ची सड़क एवं वार्ड 59 के मंषा देवी मंदिर के पास झांसी रोड पर कॉग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में सैकड़ो महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे और इन सभी ने डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता गृहण की एवं आगामी उप विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस पार्टी को जिताने और कमलनाथ को मु यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनता ने डॉ. सिकरवार को पुश्पहार पहनाकर स्वागत एवं स मान किया। कार्यक्रम में मौजूद जनता को संबोधित करतेे हुये डॉ. सिकरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन मत के हत्यारों को माफ नही किया जायेगा। इन हत्यारों ने जनता के मत और विश्वास को झूठे वादे करके हासिल किया और बेच दिया और अब यही लोग वापस आपके पास झूठे वादे और प्रलोभन लेकर वापस आपका विश्वास और मत मांगने आ रहे है। लेकिन क्षेत्र की जनता अब इनके झूठे वादे और प्रलोभन में नही आने वाली है और इनके किये हुये धोखे का जबाब भी आगामी उपविधानसभा चुनाव में देगी।