लायंस क्लब ग्वालियर नॉर्थ का इंस्टॉलेशन सेरेमनी प्रोग्राम आयोजित

Sep 28 2020

ग्वालियर। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन आलोक अग्रवाल,  सुनील गोयल, रोशन सेठी, हिमेश दंडोतिया, राका पाठक, गुरप्रीत मैडम की उपस्थिति में  प्रायोजित किया गया इस कार्यक्रम में क्लब के सभी पदाधिकारी  व अन्य क्लब के सभी सदस्य की उपस्थिति वर्चुअल  जूम एप के माध्यम से  दर्ज कराने पर उनका स्वागत और आभार प्रकट करते हैं। कार्यक्रम के मु य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक अग्रवाल तथा  सुनील गोयल के द्वारा अध्यक्ष लॉयन शरद सारस्वत, सचिव लॉयन डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष लॉयन आशीष गुप्ता, चेयर पर्सन क्लब लॉयन एस के गुप्ता  लाइन डॉ प्रमोद पहाडिय़ा तथा क्लब के अन्य पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और लाइन बाद के लिए समर्पित होने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन शरद सारस्वत के द्वारा आगामी सत्र में लायंस क्लब ग्वालियर नॉर्थ के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर कोरोना काल में समाज के प्रति सभी प्रकार के जागरूकता अभियान कार्यक्रम  जैसे कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम, कोरोना, नशा मुक्ति, कुपोषण, सड़क सुरक्षा और महिला शक्ति को बढ़ावा देने के संबंध में कार्य किए जाएंगे अध्यक्ष के अनुसार आगामी सत्र में पूर्व मैं निर्धारित क्लब के कार्यक्रम जैसे निशुल्क चिकित्सा  परामर्श पुलिस प्रशासन के परिवार बालों के लिए, फूड फॉर हंगर, नेकी की दीवार, पौधारोपण, कोरोना वारियर्स का स मान, भोजन वितरण ,जरूरतमंद बच्चों को पाठन सामग्री इत्यादि अन्य सेवा कार्यों के माध्यम से लायंस क्लब ग्वालियर नॉर्थ को एक नई ऊंचाई प्रदान करने की और अग्रसर रहेंगे। इस अवसर पर  महेश गुप्ता का कोरोना वारियर तथा  राका पाठक, गुरप्रीत मैडम को भी मोमेंटो के द्वारा स मानित किया गया।