उदय घाटगे के निधन पर सिंधिया और मराठा समाज ने किया शोक व्यक्त

Sep 27 2020

ग्वालियर। मराठा समाज के समाजसेवी उदय घाटगे के निधन पर समाज मे शोक की लहर है । मराठी समाज के अमर कुटे ने बताया कि घाटगे साहब के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी शोक स्वेदना व्यक्त की है उनके निधन पर समाज के लोगो का कहना था कि वो हर किसी भी मदद के लिए सदैव तैयार रहते है और अच्छे कार्य मे हमेशा आगे  रहकर हम सभी को लोगो की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करते थे ग्वालियर मे शिक्षा के क्षेत्र मे उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। दु:ख व्यक्त करने वालो मे, नवीन परांडे, नितिन वालंबे, सुरेश शिन्दे, इंदरजीत शिन्दे, राजेंद्र शिन्दे, नवीन सूर्यवंशी, प्रदीप लक्षणे, अमर कुटे,यशवंत बुध्वत, श्रीकांत जाधव, सतीश शिन्दे, संजय खराडकर, सचिन गायकवाड, मुकेश चन्दन, बाल नि बालकर, बसंत राव कदम विवेक दानवे, विनय दलवी, हर्ष शिन्दे, सहित सभी मराठा समाजसेवी आदि थे।