एक भी बदमाश बाहर न रहे : एसपी
Sep 27 2020
ग्वालियर। संभाग में होने वाले उप चुनाव से पहले ही आप एक्टिव मोड़ पर आ जाएं, जिससे गुण्डें, बदमाश तथा तस्कर हवालात में हों और आम आदमी बेखौफ रहें। यह बात रविवार को चुनाव तैयारियों की बैठक लेते हुए एसपी अमित सांघी ने थाना प्रभारी व सीएसपी से कही।
बैठक में एएसपी पंकज पाण्डे, सत्येन्द्र सिंह तोमर, सुमन सिंह गुर्जर के साथ ही सभी सीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आचार संहिता भले ही कुछ दिन बाद लगनी है, लेकिन उससे पहले ही अपनी कार्रवाई की कार्य योजना तैयार कर ले।
आए दिन विवाद करने वाले तथा पूर्व में जिनके खिलाफ मामले दर्ज है ऐसे बदमाशों को भी चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें, जिससे आमजन राहत में रहे। वहीं जिनके पूर्व में वारंट लंबित है उन बदमाशों को भी गिर तार कर जेल भेजे, सबसे ज्यादा उन वारंटियों पर नजर रखे जो चेक बाउंस के मामले में फरार है।
पुलिस कप्तान अमित सांघी ने कहा कि बैठक के बाद उन बदमाशों की लिस्ट बनाएं जो पहले नशा, हथियार बेचते हुए पकड़े गए है और इनके अलावा जो नए तस्कर हथियार व नशे की तस्करी कर रहे हैं उनकी पूरी लिस्ट तैयार करें और फिर एक साथ कार्रवाई शुरू करें, जिससे इन्हें भागने का मौका ना मिले।
बदमाशों की पकड़-धकड़ व विवेचना के लिए टीम बनाकर काम करे, जिससे कार्रवाई के साथ ही विवेचना का काम बाधित ना हो। इसके लिए थाना प्रभारी प्रात: गणना के समय विवेचक व जवानों की टीम बनाकर कार्रवाई की योजना बनाए।
कप्तान ने सभी अफसरों को साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही किसी की भी हो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई में पारदर्शिता रहनी चाहिए, जिससे किसी तरह के आरोप ना लगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









