शाखा समर्पण द्वारा खाद्यान्न साम्रगी का वितरण

Sep 26 2020

 ग्वालियर। भारत  विकास परिषद शाखा समर्पण के द्वारा संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को कृष्णपुरी मुरार में जीवन ज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में वहां की बालिकाओं को दो माह की खाद्य सामग्री वितरित की। चावल, आटा, टोस्ट, पोहे, शक्कर, सरसों का तेल, बिस्कुट के पैकेट, आलू चिप्स आदि सभी जरूरत का सामान 2 माह की पूर्ति के हिसाब से दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इसकी संयोजिकाओं श्रीमती मधु धवन व श्रीमती मोनिका शिवहरे व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे,  सहसचिव महेश धीमान, भूपेन्द्र शर्मा, श्रीमती वन्दना शर्मा, शशि  अग्रवाल, मधु धीमान, पुष्पा प्रजापति, सुषमा गुप्ता, सुरभी गुप्ता, अलका भारद्वाज एवम विनीता गुप्ता ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। गुलाब प्रजापति  व गिरीश अग्रवाल एवम वंदना शर्मा ने वहां की संचालिका मंजू सेंगर को संस्था की तरफ से आस्वस्त किया कि आपको आगे भी समय समय पर हम आते रहेंगे व नेत्रहीन बालिकाओं की हर संभव मदद करेंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे ने दी है।