रेल्वे स्टेशन पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर स्वकच्छता का संदेश दिया

Sep 26 2020

 ग्वालियर। रेल्वे स्टेशन पर प्लेटफार्म नम्बर 1 पर स्वकच्छता पखवाडे के तारतम्य में सरस्वती शिशु मंदिर नंदी गेट के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर स्वकच्छता का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक सम्पूर्ण देश मे रेल्वे द्वारा किये ज रहे है। इसी के तहत शनिवार को ग्वालियर स्टेशन पर कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक नारायण शेजवलकर सांसद ग्वालियर एवं विशिष्ट अतिथि वसंत पुरोहित पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी कल्याण मंडल (राज्य मंत्री दर्जा) नरेंद्र सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश(भारतीय मजदूर संघ)थे। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर के अध्यक्ष भू दयाल पाठक, जिला सह मंत्री महावीर सिंह किरार, वी पी तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिजली कर्मचारी महासंघ मध्यप्रदेश, हंसराज सिंह सिसोदिया अध्यक्ष हाथ ठेला फुटपाथ संघ, जीतेन्द्र सिंह किरार अध्यक्ष स्कूल वेन चालक संघ, विजय सिंह राठौर, मलखान सिंह ऑटो यूनियन, बलबीर सिंह एम ई एस, महेश श्रीवास्तव सेवा प्रमुख ग्वालियर, आदि एवं रेल्वे की तरफ से गजेंद्र सिंह राठौड़ स्टेशन प्रबंधक ग्वालियर, सत्संगी मंडल सिग्नल एवं दूर संचार अभियंता, छावा सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता, अखलेश तिवारी मुख्य वाडीज निरीक्षक, बलराम मीना मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, गजेंद्र तोमर पार्सल पर्यवेक्षक इंद्रपाल सिंह कुशवाह चीफ टिकिट इंसपेक्टर, वी एस कंसाना मुख्य परिवार कल्याण निरीक्षक, पी पी चौबे टी आई, ए के सिन्हा उप स्टेशन प्रबंधक वाडीज, डी के पटेरिया उप स्टेशन प्रबंधक, विनय गुप्ता मुख्य गाड़ी बाबू, सुनील भटनागर मुख गाड़ी बाबू आदि उपस्थित थे।