50 वाहनों पर बैनर पोस्टर लगाकर पूरे शहर में घुमाये प्रचार वाहन
Sep 26 2020
ग्वालियर। पूरे पैसे जमा होने के 14 वर्ष बाद भी नवीन लोहामंडी की जमीन न देने वाली सरकार अंधी बहरी तो है ही और व्यापार विरोधी भी है ।
आंदोलन के 13वे दिन लोहा व्यापारियों ने शासन की धोखाधड़ी नही सहेंगे,हम अपना अधिकार मांगते नही किसी से भीख मांगते, मुख्यमंत्री होश में आओ 14 साल हो गए अब तो जमीन दिलवाओ आदि नारे लगे बेनर पवाहनों पर चिपकाए और पूरे शहर में प्रचार किया। ग्वालियर लोहा व्यवसाई संघ के अध्यछ संजय कठ्ठल सचिव निर्मल जैन ने बताया कि सरकार की व्यापार विरोधी नीतियो से व्यापार जगत परेशानी में है राजसवदाता को हर विभाग में दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है।
लोहामंडी की योजना में शासन प्रशासन ने शुरू से ही विवाद बढाने का कार्य किया है जिला योजना समिती में तय होने के बाद रैट बढ़ाये तब व्यापारी अदालत में गए और वर्ष 2005 में अदालत ने भूमि हेक्टेअर के दामो में देने के निर्देश दिए उसी आधार पर व्यापारियों ने जमीन हेतु 1करोड़ 69 लाख जमा कराए और विकास कार्य के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये जमा कराए उसके बाद जब प्लाट देने की बारी आई तो टालमटोल होने लगी। जो आज तक चली आ रही है। कैबिनेट निर्णय के बाद भी प्रशासन की अधिकारियों द्वारा 2005 के कोर्ट के निर्णय को अनदेखा कर गलत गढऩा कर राशि मांगी। और अब नए नियम तर्क दिए जा रहे है ।उन्होंने कहा कि शहर के हर व्यापारी को सरकार की धोखाधड़ी पता चल रही है।इसलिए सरकार की योजनाओं में लोगो का विश्वास कम हो रहा है। इस आयोजन में अध्यक्ष संजय क_ल सचिव निर्मल जैन उपाध्यक्ष संजय जैन कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, गोविन्द मंगल, रवि रूसिया सहित कई पदाधिकारी एवम् सदस्य गण उपस्थित थे।
इस आन्दोलन में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रघुमन सिंह तोमर एवम् पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल भी व्यापारियों के बीच पहूंचे और आश्वस्त किया की लोहा व्यवसायियों के साथ जल्द से जल्द अच्छा होगा लेकिन लोहा व्यवसायी जमीन ना मिलने से नाराज व्यवसायियों ने 14 साल की अपनी व्यथा भी सुनाई। आंदोलन के 14 वे दिन बैंड बाजा बजाकर शासन के खिलाफ विरोध बरात निकाली जायेगी यहां बरात लोहिया बाजार से प्रारंभ होकर नया बाजार दाल बाजार से इन्द्ररगंज थाना से होते हुए ओल्ड हाइकोर्ट से होते हुये लोहिया बाजार में आकर विरोध प्रदर्शन का समापन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में विशेष आकर्षण का केंद्र पूरा 25 सदस्यों का दयाल बैंड होगा। और उसमें व्यापारियों द्वारा हाथों में शासन के विरोध प्रदर्शन के नारे लिखे होंगे लेकर चलेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









