ऊर्जा मंत्री पहुॅचे ब्राम्हण महासभा के प्रदेश कार्यालय

Sep 26 2020

ग्वालियर। शनिवार सुबह मध्यप्रदेश शासन मेें प्रदेश उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा. के ठाटीपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पर, ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी पं केडी सोनकिया से भेंट करने पहॅुचे, जहॉ ब्राम्हण महासभा रा.के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तथा पॉच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिनमें गांधी रोड़ से यूनिवर्सिटी तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखे जाने, भगवान परशुराम की मूर्ति को चौराहे पर स्थापित किये जाने, ब्राम्हण छात्रों के लिये छात्रावास हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाने, भगवान परशुराम के भव्य मंदिर हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाने, गरीब ब्राम्हण पुजारियों को संबंल योजना से जोड़े जाने, संस्कृत शिक्षा स्कूल स्तर पर अनिवार्य किये जाने की मांग की गई। जिस पर ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा पूर्ण करने का आस्वासन दिया गया।
    इस अवसर पर ब्राम्हण महासभा रा. के प्रदेश प्रवक्ता पं रामवरण शास्त्री, जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष पं देवेश चैधरी, जिला सचिव आशीष चतुर्वेदी  सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।