ई टिकट बनाने वालेे दो लोगो को गिरफ्तार

Sep 26 2020

ग्वालियर। आरपीएफ पुलिस ने द्वारा टिकटों के अवैध कारोबार करने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है पकड़े गए लोग काफी समय से ई टिकटों का अवैध कारोबार कर रहे थे। आरपीएफ ने इन्हें ट्रेवल्स, स्टेशन रोड बजरिया से गिरफ्तार  किया है। पकड़े गए युवकों के नाम राजा गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता, उम्र 22 वर्ष निवासी - माधव गंज, चितेरा ओली व महेंद्र सेन पुत्र  शिवदयाल सेन, उम्र 29 वर्ष, निवासी- विनय नगर, सेक्टर 3, ग्वालियर बताये गए हैं। पकड़े गए लोग 07 व्यक्तिगत पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर ज्यादा कीमतों पर बेच रहे थे। बरामद ई टिकटो की कुल कीमत 48141 बताई गई हैं। साथ ही  ई-टिकट बनाने में प्रयोग किए जाने वाले 2 मोबाइलों को भी आरपीएफ ने जप्त कर लिया है।