संभाग आयुक्त ने पदभार संभाला

Sep 26 2020

ग्वालियर। ग्वालियर संभाग के आयुक्त पद पर आशीष सक्सेना (आईएएस) ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। 2003 बैच के आईएएस ऑफीसर आशीष सक्सेना इससे पूर्व आयुक्त एवं पंजीयक सहकारिता के पद पर भोपाल में पदस्थ थे। संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, संभागीय उपायुक्त राजस्व आर पी भारती, एडीएम किशोर कान्याल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण के के गौर, अपर आयुक्त नगर निगम मुकुल गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।