डेंटल हब एंड ट्रॉमा क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

Sep 26 2020

ग्वालियर। ग्वालियर वासियों के लिए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई शुरूआत पडाव क्षेत्र में हुई है। यहां निर्भय भवन के सामने डेंटल हब इंप्लांट एंड ट्रॉमा शुभारंभ हुआ। डेंटल हब क्लीनिक में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकी और नई मशीनों के साथ दातों का उपचार विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा  किया  जाएगा। 
डॉ दीपांश जखेनिया और डॉ शालिनी जखेनिया ने यह डेंटल हब इंप्लांट एंड  ट्रॉमा क्लीनिक का शुभारंभ वेदिक रीति के साथ किया। उन्होंने बताया दांतों की हर तरह की परेशानी के इलाज के साथ ही कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी मरीजों के लिए उपलब्ध है। डेंटल हब एंड ट्रॉमा क्लीनिक पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट,  रिस्टोरेशन, केपिंग, टूथ एक्सट्रेक्शन, फिक्स आर्थोडोटिंक्स और कंप्लीट डेंचर जैसी सुविधाएं डेंटल हब में उपचार के लिये आने वाले मरीजों को उचित दामों पर मिलेंगी। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा अपने दांतों की देखभाल नहीं की जाती है। वहीं कई बार लापरवाही भी दांतों के प्रति बरती जाती है। इससे होने वाली परेशानी का उचित उपचार उनकी क्लीनिक पर उपलब्ध है।  इस अवसर पर डॉ. दीपांश जखेनिया के पिता उत्तम जखेनिया भी विशेष रूप से मौजूद थे।